May 20, 2026
IMG-20250309-WA0044

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2025। श्रीरघूकुल राजपूत छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में राजपूत समाज द्वारा होली पूर्व स्नेह मिलन व विचार गोष्ठी का आयोजन रविवार को किया गया। बैठक में छात्रावास विकास के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया। अध्यक्ष की जिम्मेदारी झंझेऊ के कल्याण सिंह झंझेऊ को दी गयी। उपाध्यक्ष पद पर गुसाईसर के हरीसिंह, कोषाध्यक्ष पद पर धर्मास के भागीरथसिंह, सचिव पद पर झंझेऊ के महेंद्र सिंह को नियुक्त कर 21 सदस्य मनोनीत किए गए। बैठक में जयसिंह पुन्दलसर ने पूर्व का आय व्यय का ब्यौरा रखा। बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्य पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, पूर्व सरपंच रतनसिंह केऊ, जोधासर सरपंच प्रतिनिधि भंवरसिंह झंझेऊ, महेंद्र सिंह लखासर, एडवोकेट रणवीरसिंह खींची, सेरूणा सरपंच प्रतिनिधि रणवीरसिंह, गणेशसिंह बीका, लूणसिंह, छोटुसिंह, रिछपालसिंह, कल्याणसिंह जैसलसर, आसुसिंह जाखासर,रणवीरसिंह नारसीसर, भंवरसिंह, मदनसिंह मिंगसरिया, जितेन्द्रसिंह सातलेरा, महेंद्रसिंह जालबसर, भागीरथसिंह, नरपतसिंह, जगदीशसिंह सुरजनवासी सहित अनेक युवा कार्यकर्ता शामिल रहें। कार्यक्रम का संचालन एड. भरतसिंह सेरूणा ने किया।

श्रीक्षत्रिय युवक संघ श्रीडूंगरगढ़ प्रांतीय बैठक संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस दौरान श्री क्षत्रिय युवक संघ की प्रांतीय बैठक भी ली गयी। जिसमें आगामी अप्रैल माह के दंपत्ति शिविर व ग्रीष्मकालीन उच्च प्रशिक्षण शिविर के विषय में कार्ययोजना बनाई गई। संघ शक्ति व पथ-प्रेरक के सदस्य बनाने पर मंडल प्रमुखों से चर्चा की गई। इस बैठक में संभाग प्रमुख रेवंतसिंह जाखासर व प्रांत प्रमुख जेठूसिंह पुन्दलसर सहित अनेक सदस्य शामिल हुए।