






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2025। जिले भर के पशु चिकित्सा कार्मिक रविवार को जयपुर की ओर रवाना हो रहें है। ये सभी सोमवार को जयुपर में विधानसभा का घेराव करेंगे। विदित रहें गत 5 माह से कुछ योजनाओं को लागू किया जाना राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ को नागवार गुजर रहा है। इसी को लेकर संघ के कार्मिक संघर्षरत है और 4 मार्च को सीएम के नाम ज्ञापन भी दिया। संघ सदस्यों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों द्वारा दैनिक उपस्थिति के नाम पर वीडियो कॉल पर बात करने का अव्यवहारिक नियम महिला कार्मिकों के लिए असहज है। सदस्यों ने विभाग के तकनीकी कार्मिकों को लक्षित कर अवकाश अथवा कार्यस्थल पर मौजूद रहते हुए भी निलंबन किए जाने, विभाग द्वारा दैनिक उपस्थिति के लिए एएमएस मोबाईल एप लागू करने, कार्मिकों को निलंबित किए जाने की सिफारिश करने वाले अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने, बगैर सुनवाई दंडात्मक कार्रवाई किए जाने का विरोध जताया है।
परेशान होंगे जिले भर के पशुपालक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिले भर 200 से अधिक पशु चिकित्साकर्मी है वहीं श्रीडूंगरगढ़ में 35 का स्टाफ है। ये सभी अपनी मांगो केा लेकर सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को संघ के जिलाध्यक्ष ने पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक को सामूहिक अवकाश के लिए पत्र दिया। विदित रहें जिले भर में 250 से अधिक चिकित्सकीय संस्थाएं है जिनमें एक में प्रतिदिन करीब 10 पशुओं का आउटडोर रहता है। इससे जिले भर में करीब 2500 पशु व पशुमालिकों को परेशानी का अनुभव करना पड़ेगा।



