May 20, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 दिसबंर 2022। परेशान है आमजन और सरकार से मान जाने की गुहार कानूनगो संघ ने लगाई है। पटवारी हड़ताल से राजस्व कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहें है और तहसीलदार संघ के बाद अब कानूनगो संघ भी पटवारियों के समर्थन में खड़ा हो गया है। कानूनगो संघ ने पटवार संघ की मांगो को सरकार द्वारा मान लिए जाने की मांग करते हुए समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। संघ ने 4 अक्टूबर 2021 को राजस्व विभाग के अधिकारियों व राजस्थान राजस्व सेवा परिषद के मध्य हुए समझौते को लागू करने की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष सतवीर ने बताया कि पटवारियों की हड़ताल से राजस्व कार्य प्रभावित हो रहें है और परिषद के सदस्यों में भारी असंतोष है। संघ ने मांग की है कि पटवार संघ के आंदोलन को ससम्मान समाप्त करवाया जाएं। इस संबंध में तहसीलदार संघ भी पूर्व में पटवार संघ के समर्थन में सरकार को अपना पत्र भेज चुका है। बता देवें पटवारी हड़ताल के कारण आमजन बेहाल है और राजस्व सबंधी कार्य नहीं होने से परेशान है। ज्ञापन देने के दौरान कानूनगो संघ के जिलाध्यक्ष सतवीर सहित शहर पटवारी शंकरलाल जाखड़, श्रीडूंगरगढ़ गिरदावर अशोक कुमार, गिरधारीलाल भूनिरीक्षक बापेऊ शामिल रहें।