May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-01-07 at 11.36.20

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2024। आज श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सातवें स्थापना दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के आयोजन में प्रकृति भी जैसे पूरा सहयोग देने में जुटी है। शनिवार तक कड़ाके की ठंड में एकाएक आज राहत दे दी है। तापमान आज सुबह 8 डिग्री रहा जिससे नागरिकों ने कुछ आराम महसूस किया है। लगातार जारी रहा कोहरा भी आज छंट गया है और मौसम विभाग ने सोमवार व मंगलवार को मावठ की संभावना जताई है। कवि सम्मलेन में प्रसिद्ध रामगीत के लेखक व कवि अमन अक्षर, वीर व ओज में डूबी कविता पद्मावति के कवि राम भदावर, वर्दियां ये वर्दियां के कवि सुदीप भोला, हास्य रस के जानदार कवि सुनील व्यास, वीर रस के कवि शशिकांत यादव की कविताएं सुनने का मौका मिलेगा। इस यादगार और ऐतिहासिक आयोजन में सांसद बीकानेर अर्जुनराम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे तथा समारोह की अध्यक्षता मधु आचार्य करेंगे। विधायक श्रीडूंगरगढ़ ताराचंद सारस्वत, पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा श्रीडूंगरगढ़ की जनता का प्रतिनिधित्व करेंगे। कस्बे सहित विभिन्न गांवो से बड़ी संख्या में काव्यप्रेमी समारोह में भाग लेने श्रीडूंगरगढ़ आएंगे। सम्मेलन में महिला वर्ग के लिए बैठने के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई है।

ऐतिहासिक आयोजन के ये बने है सहयोगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के स्थापना दिवस पर आयोजित ऐतिहासिक आयोजन राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में समाजसेवी भीखमचंद सुशीलादेवी पुगलिया श्रीडूंगरगढ़ कोलकाता, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष व समाजसेवी सुमति कुमार अमन आयुष पारख श्रीडूंगरगढ़ सिलीगुड़ी, श्रीकरणी हैरिटेज व जेपी ज्वैलर्स के जगदीशप्रसाद पवन कुमार रणजीत कुमार धुपड़ व युवा समाजसेवी राजस्थान कृषि स्टोर के बजरंग भामूं सहयोगी के रूप में शामिल है।