May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 2022। कोरोना के दो साल बाद इस बार होली जैसे अपनी खास रंगत के साथ लौट आई है। कस्बे सहित गांवो में दिनभर हंसी ठिठोली चल रही है। आपस में बतियाते हुए भी मजाकें की जा रही है। मोमासर में आयोजित घिन्दड़ में बुधवार को एक मसखरे बने युवक ने उप सरपंच से खूब ठिठोली की। गांव गांव, गली गली हंसी के फुहारों की होली आयी है। श्रीडूंगरगढ़ में बुधवार रात मुख्य बाजार के चौक पर मित्र मंडली द्वारा चंग की धमाल जमी तो बाजार के सभी व्यापारी देखने के लिए यहां एकत्र हो गए। तेरापंथ भवन के पास भी चंग का रंग जमा और मोमासर बास में भी बड़ी संख्या में स्वांग सजे व चंग के साथ घींदड़ का आयोजन हुआ। अमित पारीक ने बताया कि आज भी मुख्य बाजार के चौक पर घिंदड़ खेला जाएगा जिसकी तैयारी युवाओं ने अभी से प्रारंभ भी कर दी है। बता देवें गांव उदरासर, जाखासर, कितासर, ठुकरियासर में भी चंग की धमाल के साथ शानदार आयोजन किए जा रहें है जिसमें ग्रामीण एक दूसरे से बात भी ठीठोली में ही कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के मुख्य बाजार के चौक पर मित्र मंडली ने जमाई घिन्दड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ भवन के पास मोहल्लेवासियों ने खेला घिन्दड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में जमा घिन्दड़ का जबरदस्त रंग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में बुधवार रात नजर आया ये स्वांग आकर्षण का केंद्र रहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जगह जगह डीजे की धुन पर रंग के साथ होली उत्सव में डूबे है युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जाखासर में बुधवार रात घिन्दड़ खेलते ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में चंग और रंग के साथ हंसी ठिठोली की घिन्दड़ खेल रहें है ग्रामीण।
श्रीडूूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में भी घिंदड़ का शानदार आयोजन किया जा रहा है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में युवक ने रचा शिव का स्वांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना समर्थकों के साथ पहुंचे व क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।