May 21, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2021। राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति के संस्कृति भवन प्रांगण में आज को कस्बे की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने सामाजिक कार्यकर्ता श्रीकृष्ण खण्डेलवाल के देहावसान पर श्रद्धांजलि सभा रखी। इस अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि खण्डेलवाल कर्मठ व जीवट व्यक्तित्व के धनी एवं सामाजिक सरोकार के कार्यों में अग्रणी थे। राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति के अध्यक्ष श्याम महर्षि ने कहा कि खण्डेलवाल ने अपना जीवन निडर होकर कर्मठता के साथ जिया। उनकी कमी हर संस्थाओं को खलेगी जिससे वो जुड़े हुए थे। श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के उप सचिव रामचन्द्र राठी ने कहा कि उनकी सोच दूरगामी रही। लॉयन्स क्लब के महावीर माली, पेंशनर समाज के अध्यक्ष भंवर भोजक, राजस्थली के रवि पुरोहित, साहित्यकार डॉ. मदन सैनी, शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के सत्यदीप, महापुरुष समारोह समिति के बजरंग शर्मा, बालभारती विद्यालय के विजय महर्षि, राष्टभाषा के प्रचार मंत्री महावीर सारस्वत, सत्यनारायण योगी, सामाजिक कार्यकर्ता सहीराम चौधरी, महेश जोशी आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं विभिन्न संस्थाओं के जुड़ाव की जानकारी दी।