






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2021। क्षेत्र में करीब 20 हजार किसान परिवार लगातार बिजली कटौती व सिंगल फेज बिजली नहीं मिलने से भारी परेशानी झेल रहे थे। आज गांव रिड़ी में आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों व विधायक गिरधारी लाल महिया ने इस पर कठोर नाराज़गी विभाग को दर्ज करवाई और विभाग ने सिंगल फेज बिजली देने पर सहमति दी। महिया ने मौके पर विभाग के उच्चाधिकारियों से आदेश करवाए। महिया ने बताया कि क्षेत्र के किसानों की लगातार बिजली की ही मांग थी जिसे लेकर जिलाप्रशासन व विभाग के उच्चाधिकारियों से भी सोमवार को व्यवस्था सुधार के लिए वार्ता की गई।
आज मौके पर ही सिंगल फेज लाइट चालू करने के निर्देश दिए गए इस पर किसानों ने महिया का आभार भी व्यक्त किया। निगम ने सोमवार दोपहर बाद श्रीडूंगरगढ विधानसभा क्षेत्र की सिंगल फेज लाइट शुरू करने के आदेश जारी कर दिए है। अगर निगम अपनी बात पर कायम रहा तो अब श्रीडूंगरगढ़़ में खेतों-ढाणियों में निवास करने वाले किसान परिवारों को 24 घन्टे सिंगल फेज बिजली की सुविधा मिल सकेगी।






