May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2024। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के शीर्ष नेतृत्व द्वारा रतनगढ़ शाखा संचालन के लिए 16 अगस्त को शाखा के चुनाव सम्पन्न करवाए गए। चुनाव के परिणाम शुक्रवार शाम को आए और 10 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन सम्पन्न हुआ। कार्यकारिणी में गुसाईसर बड़ा निवासी व रेल कर्मचारी सीताराम गोदारा को पुनः सचिव पद पर चुना गया है। वहीं सूडसर स्टेशन पर कार्यरत सीनियर सेक्शन इंजीनियर हरिहर सुथार को कोषाध्यक्ष चुना गया है। सीताराम गोदारा ने कार्मिकों के हित में लगातार कार्य करने का संकल्प दोहराया। बता देवें गोदारा उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ की जॉन वर्किंग कमेटी में मेंबर भी चुने गए। दोनों पदाधिकारियों का श्रीडूंगरगढ़ व सूडसर स्टेशन पर रेल कार्मिकों ने फूल मालाओं से स्वागत करते हुए बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर किया स्वागत सम्मान
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर स्टेशन पर पदाधिकारियों का किया स्वागत।