May 20, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2023। राजस्थान युवा महोत्सव में जिला स्तर पर श्रीडूंगरगढ़ का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। दो प्रथम की ट्राफियां सोमवार को तथा दो प्रथम पुरस्कार आज दूसरे दिन श्रीडूंगरगढ़ की झोली में आए है। सामूहिक नृत्य में गांव तोलियासर की टीम ने जिले में परचम फहराया और भावना राजपुरोहित एण्ड टीम विजयी रही है। विजय हासिल करने के साथ ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है व सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह ने सभी बालिकाओं को व टीम प्रभारी शिक्षिका रश्मि भादाणी को बधाई दी है। शास्त्रीय नृत्य एकल कत्थक में श्रीडूंगरगढ़ की उभरती कलाकार खुशी कत्थक ने प्रथम स्थान हासिल किया है। संगीत व्याख्याता महेंद्र दाधीच ने बताया कि टीमों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। ये विजेता युवा अपनी आगामी प्रस्तुति 19 व 20 अगस्त को जयपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन् देगी। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत सहित शिक्षा विभाग के अनेक शिक्षकों ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टीम प्रभारी रश्मि भादाणी की तैयारी के लिए बालिकाओं ने जताया शिक्षिका का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिकाओं ने जय जय राजस्थान पर दी प्रस्तुति, जिले भर में पाया प्रथम स्थान।