May 21, 2026
010101

गुरूवार सुबह होगी जनसुनवाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2023। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी की अध्यक्षता में पंचायत समिति के सभागार में 10 अगस्त गुरूवार को सुबह 11 बजे जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे व ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण पूर्व में प्राप्त त्रिस्तरीय जनसुनवाई में प्रकरण व संपर्क पोर्टल की रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। बता देवें किसी भी आम नागरिक को किसी विभाग संबंधी समस्या हो तो उसकी शिकायत जनसुनवाई के दौरान की जा सकती है।
आरटीई का बकाया भुगतान करने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन की ब्लॉक ईकाई ने आज मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को पत्र देते हुए आरटीई का बकाया भुगतान करने की मांग की। सेवा के अध्यक्ष मनोज गुसाईं ने बताया कि प्रदेश का बजट 2023 सरकार द्वारा जारी कर दिया गया है परंतु शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण अभी तक निजी शिक्षण संस्थाओं का बकाया नहीं दिया गया है। इससे प्रदेश के 38000 गैर सरकारी स्कूलों पर आर्थिक संकट मंडरा रहा है। सरकार शिक्षा के अधिकार के तहत 25 प्रतिशत बच्चों को निशुल्क अध्ययन करवाया जा रहा है। जिसका फीस पुनर्भरण सरकार द्वारा किया जाना है। इस दौरान मनीष शर्मा, विजयराज सेवग, विवेक उपाध्याय, रामनिवास घायल, धीरज माटोलिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहें और एकराय होकर सरकार से शीघ्र भुगतान करवाने की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निजी स्कूलों के संगठन सेवा के पदाधिकारियों ने दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन।