May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवम्बर 2022। मंगलवार को पूर्णिमा पर चन्द्र ग्रहण के दिन बड़ी संख्या में नागरिक कोलायत, पुष्कर व हरिद्वार सहित तीर्थ स्थलों पर पहुंचे व स्नान सहित दान पुण्य किया। गौशालाओं में गुड़ व चारा तथा जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र का दान दिया गया। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के मंदिरों में देव दिवाली मनाई गई व श्रद्धालुओं ने घरों में, मंदिरों में, पीपल के वृक्ष के पास दीप दान किया। हनुमान धोरा मंदिर को दीपों से सजाया गया व बालाजी के जयकारों के साथ महाआरती की गई। ग्रहण के बाद बिग्गा धाम के भैरव मंदिर में 1100 दीप जलाएं व महाआरती का आयोजन हुआ। हरिराम जी मंदिर आडसर बास में भजन कीर्तन का आयोजन हुआ व बाबा की आरती के बाद खीर का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। आडसर बास ठाकुर जी मंदिर सहित सभी मंदिरों में दीप जलाए गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा मंदिर में दीप जलाकर मनाई देव दिवाली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में भैरव मंदिर में 1100 दीपक जलाएं गए, बालिकाओं ने दीप मालाओं से स्वस्तिक व साखिया सजाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रहण के बाद भैरव बाबा का किया गया विशेष श्रृंगार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोलायत में श्रद्धालुओं ने संतों को भोजन करवाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में किया दीप दान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चन्द्र ग्रहण की फोटो खींची युवाओं ने।