May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-08-16 at 9.19.56 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2023। गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में किसान यात्रा का आरंभ भारतीय किसान संघ के बैनर तले तोलाराम जाखड़ करेंगे। जाखड़ की अगुवाई में पहले दिन यात्रा 13 गांवो में पहुंचेगी। गांव गांव पर्यावरण की अलख जगाते हुए प्रति व्यक्ति एक एक पौधा वितरण करते हुए पौधे के पालन पोषण का संकल्प दिलवाया जाएगा। जाखड़ ने बताया कि सुबह 9 बजे पूनरासर बालाजी के दर्शन के साथ यात्रा प्रारंभ होगी और गांव राजपुरा, बिंझासर, लोढेरा, गुसाईंसर बड़ा, डेलवा, मणकरासर, समंदरसर, लखासर, हेमासर, बेनीसर, भोजास और गुसाईंसर बास पहुंचेगी। जाखड़ ने कहा कि सभी 13 गांवो में सभाएं होगी और सभा शामिल होने वाले प्रत्येक जन को एक एक पौधा वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अपना संस्थान की पर्यावरण जन चेतना यात्रा में पर्यावरण के प्रति जन जन को जागरूक करने की बात की जाएगी। इस दौरान संघ के बजरंग सिंह तंवर, धन्नेसिंह तंवर साथ रहेंगे।