May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2020। कोरोना प्रसार को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रयास किए जा रहे है। इन्ही प्रयासों के तहत गुरूवार शाम को जिला कलेक्टर नमित मेहता ने आदेश निकालते हुए जिले के शहरी क्षेत्र में प्रत्येक सप्ताह के अंत से नए सप्ताह की शुरूआत तक समस्त व्यापारिक गतिविधियां बंद रखने के आदेश दिए है। आदेशों के अनुसार 15 अगस्त शनिवार से लेकर आगामी आदेशों तक प्रत्येक शनिवार को शाम छह बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक का 36 घंटें का बंद रहेगा। बंद के तहत समस्त व्यापारिक गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकी मेडिकल, दुध आदि आवश्यक सेवाओं को इस बंद से मुक्त रखा गया है।