May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रैल 2021। राज्य सरकार ने जन अनुशासन पखवाड़े के तहत जिनको भी दुकानें खुली रखने की अनुमति दी है उन सभी को साथ में अतिरिक्त निर्देश भी दिए गए हैं। जैसे खाद्य सामग्री, किराना, डेयरी, पशुआहार, सब्जी की दुकानों को शाम 5 बजे तक खुली रखने के साथ साथ जहां तक संभव हो होम डिलीवरी करवाने को कहा गया है। इसी प्रकार कृषि मंडी भी खुलेगी परन्तु साथ साथ यह भी निर्देश दिए गए हैं कि मंडी आने वाले किसान केवल मंडी में ही सीधे आएंगे और मंडी परिसर से बाहर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। किसानो को मंडी जाते समय अपने माल का सत्यापन करवाना होगा और आते समय बिक्री की रसीद का सत्यापन करवाना होगा। इसी प्रकार मिठाई की दुकानें, होटलों, रेस्टोरेंट द्वारा शाम 8 बजे तक होम डिलीवरी करवाने की छूट होगी। पेट्रोल पम्प, गैस एजेंसी भी शाम 8 बजे तक ही खुली रहेगी। बैंकों में भी केश का लेन देन 4 बजे तक होने के बजाय 3 बजे तक ही होगा ताकि 4 बजे बैंक बंद किये जा सके। शादी समारोह ओर अंत्येष्टि में पहले दिए गए निर्देशों के अनुसार 50 और 20 लोगों को ही अनुमति दी जाएगी।