






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितंबर 2023। गुरूवार को सैंकड़ो बाल कृष्ण व बालाएं राधा के रूप में सजी और हर घर सांस्कृतिक उल्लास नजर आया। नन्हें मुन्ने दिनभर इठलाते घूमे व खूब माखन मिश्री खाई। आप भी अपने क्षेत्र के इन नन्हें मुन्नों के फोटो देखें और उत्साह के साथ सराहे नोनिहलों को। गांव बीरमसर व बरजांगसर के ठाकुरजी मंदिर में धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई गई। कस्बे के झूलेलाल मंदिर में भी धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया और मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन भी किया।

























































