






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितम्बर 2023। आगामी चुनावों को लेकर निकाली जा रही भाजपा की महत्वाकांक्षी यात्रा परिवर्तन संकल्प यात्रा आगामी रविवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगी। यात्रा का मुख्य कार्यक्रम कालू रोड़ पर हाई स्कूल के सामने रखा गया है। मौके पर टेंट सजने लगा है और पार्टी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। वहीं दूसरी और क्षेत्र के नेता कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लक्ष्य से गांवों में निकल पड़े हैं और ग्रामीण कार्यकर्ताओ को अधिकाधिक संख्या में भीड़ साथ लेकर आने का निमंत्रण दे रहे हैं। शुक्रवार को भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत, पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, पार्षद विनोद गिरी गोस्वामी, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि नारायण मोट, पूर्व पार्षद शिव तावणीयां, हेमनाथ जाखड़, युवा मोर्चा आईदान पारीक, शिवभगवान सिंह तंवर आदि साथ रहे। नेताओं की यह टोली गांव
पुन्दलसर, रिड़ी, धर्मास, नोसरिया, मिंगसरिया, धनेरू, बाड़ेला, बरजांगसर, केऊ, जाखासर, राणासर, कुंपालसर, सोनियासर के पांचों बास, राजेडु, बापेउ, कल्याणसर नया, कल्याणसर पुराना, उपनी आदि गांवों में पहुंचे व तथा सभी गांवो में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अपने अपने गांव के हर घर में सम्पर्क करके यात्रा में अधिकाधिक संख्या में लाने का संकल्प करवाया। वरिष्ठ भाजपा नेता किशनाराम गोदारा व भारतीय किसान संघ से से जुड़े किसान नेता तोलाराम जाखड़ भी यात्रा की सफलता के लिए जुटे हुए हैं एंव अपने अपने स्तर पर संपर्क कर कांग्रेस सरकार के कुशासन को मिटाने के लिए संकल्प करवा रहे हैं।







