






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी में सोमवार को देर शाम व्यापार मंडल ने मजदूर दिवस की बधाई देते हुए सभी मजदूरों का सम्मान किया और लड्डों खिलाएं। मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू ने कहा कि हम श्रमिकों का सम्मान करते है और मंडी में मजदूरों व श्रमिकों के सहयोग के लिए मंडल के व्यापारियों द्वारा अनेक प्रकार की सेवाएं समय समय पर दी जाती है। इस दौरान लालनाथ, विजय सेवग, हड़मान बाना, जालुराम, अंकित, देवकरण शर्मा, डालुराम, अशोक सहित अनेक व्यापारी व श्रमिक मौजूद रहें।




