






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसम्बर 2020। गांव लाधड़िया में एएनएम के मातृत्व अवकाश पर जाने के बाद से इस आंतरिक गांव में कोई चिकित्सा सुविधा नहीं पहुंच रही थी और आज इस गांव में फेसबुक ग्रुप आपणो गांव श्रीडूंगरगढ सेवा समिति ने चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में डॉ. एन.पी. मारू ने अपनी निशुल्क सेवाएं देते हुए 108 रोगियों की जांच की। इन रोगियों को समिति की ओर से दवाईयां भी उपलब्ध करवाई गई। शिविर के आयोजन में राशि सहयोग समिति के कार्यकारिणी सदस्यों व सक्रिय सेवादारों द्वारा किया गया। गांव के रामकुमार जाट, पुजारी राजेन्द्र दास स्वामी, मुखराम सारण आदि ने भी सेवा सहयोग दिया। शिविर में श्रीडूंगरगढ़ के प्रवीण व्यास, शम्भूदयाल मारू सेवादार के रूप में अपनी सेवाएं दी। समिति अध्यक्ष मनोज कुमार डागा ने डॉ. मारू सहित ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।





