






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसम्बर 2020। क्षेत्र के युवा नेता और आर एल पी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ विवेक माचरा ने शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसानों को सम्बोधित करते हुए केंद्र सरकार पर गरजे। माचरा ने कहा कि किसान ना झुकेंगे ना टूटेंगे और किसानों को अनदेखा करने वाली सरकार को झुकना होगा। माचरा ने किसान सभा में कहा कि किसान हित सर्वोपरि है और हमने सरकार का साथ छोड़ते हुए खुल कर विरोध में उतरे है। माचरा ने कहा कि उधर से चलने वाली पहली गोली हमारे सीने पर लगेगी। माचरा ने टाइम्स को बताया कि जब तक कृषि बिलों पर सरकार किसानों की मांगे नहीं मानेगी तब तक हम डटे रहेंगे।



