May 20, 2026
00000001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अप्रैल 2026। अंग्रेजी एक ग्लोबल भाषा है और अंग्रेजी बोलना सीखना आज के समय की मांग व जरूरत दोनों बन गई है। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में विश्वसनीय ढंग से एक दशक से सेवारत लैंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी में अंग्रेजी बोलना सीखने का बेहतरीन विकल्प है। गुरूवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर एकेडमी में प्रवेशोत्सव मनाया गया और नवप्रवेशित स्टेडेंट्स का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। सभी बच्चों का मुंह मीठा करवाते हुए शुभकामनाएं दी गई। एकेडमी के निदेशक राज सर ने बताया कि एकेडमी में समिति सीटों पर प्रवेश के लिए सात दिन का डेमो चल रहा है। डेमो क्लास में अंग्रेजी सीखने के प्रति गंभीर व समर्पित बच्चों का चयन कर आगे के कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंग्लिश स्पोकन क्लासेज में बच्चों को अंग्रेजी बोलने के महत्व, तरीके के साथ साथ आत्मविश्वास व व्यक्तित्व विकास के विषयों पर भी कार्यशालाएं की जाती है। एकेडमी में कैरियर से संबंधित मार्गदर्शन भी दिया जाता है। नि:शुल्क डेमो क्लासेज के लिए बच्चों व अभिभावकों में उत्साह नजर आ रहा है। डेमो क्लास में अपना पंजीयन विद्यार्थी ऑनलाईन भी एकेडमी की वेबसाईट http://rajsiracademy.com पर सोमवार से अपना पंजीयन करवा सकते है अथवा 9875132341 पर सम्पर्क कर सकते है।