May 20, 2026
news frame (64)

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 25 मई 2020। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बीकानेर, चुरू के इलाकों में मई के अंतिम सप्ताह भीषण गर्मी रहेगी और लू चलेगी। श्रीडूंगरगढ उपखण्ड क्षेत्र में आज भीषण गर्मी देखने को मिली और इक्का दुक्का लोग ही कहीं नजर आए। सूनसान सड़कों पर छाया को तकते ही नजर आते है बाहर निकलने वाले नागरिक। कोरोना के लॉकडाउन ने लोगों को घरों से निकलने की मनाही थी और अब मौसम देर शाम तक घरों से निकलने ही नहीं दे रहा है। सुबह दस बजे से देर शाम तक सूर्य तपा रहा है और दिन में तो तपती सड़क पर कोई बेवजह निकल ही नहीं पा रहा है। अलसुबह ही नागरिक पंछियों के लिए पालसिए भर रहे है। खेतों में भी ग्रामीण तपती लू की बजाय अलसुबह से नो दस बजे तक ही कार्य कर पा रहे है। सोमवार व मंगलवार को अधिक गर्मी के साथ तापमान भी सर्वाधिक रहने की बात कही है। आज दिन में तपते सूर्य ने पारा 47 डिग्री से अधिक तक रहा। विभाग ने बताया कि सूर्य पृथ्वी के सर्वाधिक नजदीक इसी सप्ताह में रहेगा और इसलिए गर्मी अधिक रहेगी।