






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2020। राजस्थान पुलिस के थानाधिकारी पद पर कार्यरत महावीर न्योल को उनके पैतृक गांव रतनपुरा में पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी। तिरंगे में लिपटे न्योल के शव को जगह जगह श्रद्धाजंलि दी गई। नोहर प्रशासन व नेताओं ने भी पुष्पचक्र अर्पित किए। ग्रामीण भी बड़ी संख्या में उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले अफसर को गांव जाते हुए रास्ते में नोहर थाने के सामने भी श्रद्धाजंलि दी गई। उनके परिजनों सहित पूरा गांव थानाधिकारी न्योल को अंतिम विदाई देने पहुंचा। पुलिस महकमे में गमगीन माहौल रहा और विभिन्न थानों में उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। न्योल के शव को उनके गांव तक पहुंचाने वाले एंम्बुलेंस चालक बंसी स्वामी ने श्रीडूंगरगढ टाइम्स के दर्शाकों व पाठकों के लिए फोटो व विडियो उपलब्ध करवाएं है।





