






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2020। कोरोना काल में पूरे देश सहित श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में निजी शिक्षण संस्थाऐं चिंताजनक स्थिति से जुझ रही हैं। इस दौरान आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श करने आज शिक्षा परिवार संगठन के बैनर तले स्कूल संचालकों की बैठक सूर्या पब्लिक सैकण्डरी स्कूल में आयोजित की गई। बैठक में जयपुर पब्लिक स्कूल के संचालक कुम्भाराम घिंटाला ने कहा कि राज्य सरकार को निजी शिक्षण संस्थानों के लिए पैकेज जारी करना चाहिए जिससे आर्थिक संकट से लड़ा जा सके। सृजन स्कूल के प्रमोद सारस्वत ने आरटीई के तहत बकाया भुगतान शीघ्र करवाने के लिए शिक्षा निदेशक से संघ के शिष्ट मंडल को मिल कर ज्ञापन सौपनें की बात कही। बैठक में चौपट हो रही बालकों की शिक्षा, छात्रवृत्ति, इंस्पायर अवार्ड, शिक्षा विभाग द्वारा लादे जा रहे विभिन्न प्रकार के नियमों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान स्कूल शिक्षा परिवार के जिला उपाध्यक्ष मूलचंद स्वामी, मीडिया प्रभारी प्यारेलाल डूकिया, सुरेन्द्र कुमार चुरा, राजेन्द्र कुमार व्यास, प्रदीप सैन, कविता गौड़ एवं सुरेन्द्र महावर आदि स्कूल संचालकों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर रामलाल मौर्य, लीलाधर व्यास, पार्वती शर्मा, दुर्गाप्रसाद पालीवाल, विनोद सुथार, अजय महर्षि, सुभाष कस्वां, विनोद कुमार बेनीवाल सहित 20 स्कूल संचालकों ने बैठक में भाग लिया।




