August 29, 2026
SDT_news

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 दिसंबर 2021। साहित्यकार व इतिहासकार डॉ. चेतन स्वामी द्वारा लिखित ग्रंथ “श्रीडूंगरगढ़ का इतिहास” का लोकार्पण नववर्ष 2022 के पहले दिन 1 जनवरी को दोपहर 2 बजे राष्ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति के प्रांगण में उद्योगपति एवं माहेश्वरी पत्रिका के प्रबंध संपादक लक्ष्मी नारायण सोमानी करेंगे। गुणीजन सम्मान समारोह समिति के अध्यक्ष महावीर माली के अनुसार लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्याम महर्षि करेंगे तथा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एडवोकेट शोभाचंद आसोपा एवं ओमप्रकाश राठी होंगे। कार्यक्रम संयोजक रवि पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. चेतन स्वामी ने श्रीडूंगरगढ़ इतिहास के दुर्लभ तथ्यों एवं प्राचीन अभिलेखों को इस इतिहास ग्रंथ में सुंदर ढंग से संयोजित किया है। इस इतिहास को श्रीडूंगरगढ़ के पांच सौ से अधिक चित्रों के साथ मल्टीकलर में मुद्रित करवाया गया है। समारोह में श्रीडूंगरगढ़ की साहित्यिक व सामाजिक हस्तियां शामिल होगी।