






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 नवंबर 2025। राजधानी जयपुर में बीते रविवार को सीएम हाऊस में बीकानेर संभाग के भाजपा नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिसमें श्रीडूंगरगढ़ सहित बीकानेर संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से नेता व भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार अंत्योदय की भावना को आधार मानकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, यही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने नेताओं को जनता के बीच रहने और नेताओं व कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं को किसान, मजदूर, गरीब तथा व्यापारी सहित प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का आह्वान किया गया। सीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सप्ताह में तीन दिन मंत्रिगण दो-दो के समूह में बैठेंगे और आमजन की समस्याएँ सुनकर उनका समाधान करने के प्रयास करेंगे। जिससे जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकेगा।
श्रीडूंगरगढ़ नेताओं सहित ये हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।श्रीडूंगरगढ़ से इस बैठक में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, जिला मंत्री भरत सुथार, मंडल अध्यक्ष (शहर) राधेश्याम दर्जी, मंडल अध्यक्ष (मोमासर) नरेश सारस्वत, मंडल अध्यक्ष (देहात) महेंद्र सिंह तंवर, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, सुरेंद्र स्वामी जोधासर सहित अन्य कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे। इसी के साथ बीकानेर भाजपा देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया एवं जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और मोर्चों के जिला अध्यक्षों ने भी बैठक में भागीदारी निभाई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी, अशोक प्रणामी, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता बैठक में उपस्थित रहे।




