






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितबंर 2022। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने आज विद्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया व सभी विद्यार्थी बस्ते टांके स्कूल के बाहर, कालू रोड पर बैठ गए है। छात्रों ने सड़क जाम कर दी वहीं कालूबास मौहल्ले के नागरिक भी उनका समर्थन करते हुए विरोध को तेज कर रहें है। विद्यार्थियों ने स्कूल में आ रही बदबू का निवारण करने और पीने के साफ पानी की व्यवस्था करने की मांग कर रहें है। बता देवें स्कूल प्रशासन भी लगातार पालिका को पत्र देकर इस समस्या के समाधान की मांग करता रहा है। विद्यार्थियों ने कस्बे से कालूरोड निकलने वाली सड़क को बैरिकेटस व टायर लगा कर बंद कर दिया है। कालू रोड पर भी छात्र बैठ गए है और समस्या समाधान के लिए नारेबाजी कर रहें है। गाड़ियों की कतार मौके पर लग गई है और पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंच गया है। छात्रों से समझाईश की जा रही है। स्कूल का स्टॉफ भी बाहर खड़ा है व समस्या के विकराल होने की बात कह रहा है।
36 घंटे का समय, दिल्ली से बुलवाई टीम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा मौजूद है तथा वे 36 घंटे में बदबू की समस्या का निवारण कर देने की बात कह रहें है। शर्मा ने कहा कि दिल्ली से एक्सर्पट की टीम बुलाई गई है तथा समस्या के निस्तारण के लिए पालिका के संसाधन झोंक दिए गए है। शर्मा ने कहा कि तीन दिन से यहां कार्रवाई जारी है और आज हालातों में सुधार भी है। शर्मा ने अज्ञात लोगों पर जानबुझ कर यहां गंदगी डालने का आरोप भी लगाया है। यहां मौजूद कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा भी समस्या से छुटकारा दिलवाने की मांग कर रहें है। नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने छात्रों की पढाई के लिए उनकी समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण करने की मांग की है। मौके पर अनेक भाजपाई पार्षद व नेता तथा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद है।
डाले जा रहें है अनेक कैमिकल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंदे जोहड़ में अनेक प्रकार के कैमिकल डाले जा रहें है। पालिका ईओ भवानीशंकर व्यास भी मौके पर मौजूद है। कर्मचारियों द्वारा तीन दिन से यहां चुना, डीडीटी पाउडर आदि डालने के अलावा कीटनाशक भी डाल रहें है। यहां आज दिल्ली से आई टीम भी अनेक प्रकार के कैमिकल डाल कर समस्या का निस्तारण करेगी। नीचे दिए गए वीडियो में देखें मौके से पूरी ग्राउंड रिपोर्ट-



