May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितबंर 2022। पशु चिकित्सा कर्मचारियों की हड़ताल गुरूवार को देर शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से आश्वासन मिलने के बाद समाप्त हो गई है और आज कर्मचारी काम पर लौट आए है। मुख्यमंत्री ने चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की व संघ से अविलम्ब सामूहिक अवकाश से लौटने का आह्वान किया। प्रतिनिधि मंडल में शामिल श्रीडूंगरगढ़ के ब्लॅाक अध्यक्ष मनोज स्वामी ने बताया कि सीएम ने कहा कि लंपी के हालातों को लेकर राज्य सरकार पूरी गंभीर व संवेदनशील है और इसकी रोकथाम में कर्मचारियों का इसमें बड़ा योगदान है। उन्होंने पशु चिकित्सकों और पशुधन सहायकों से गौवंश की रक्षा के लिए तत्परता से रोग नियंत्रण कार्य में जुटने की बात कही। स्वामी ने बताया कि सीएमओ हाऊस पर हुई बैठक में इस दौरान पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया, शासन सचिव पशुपालन पीसी किशन, अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आयुदान सिंह कविया, राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय सैनी, संरक्षक के के गुप्ता, महामंत्री अर्जुन शर्मा सहित अनेक संघ सदस्य उपस्थित रहें। सीएम ने आंदोलन के दौरान शासन द्वारा निकाले गए आदेश निरस्त होंगे, पदनाम परिवर्तन हुआ, पशुचिकित्सा सहायक को हार्ड ड्यूटी भत्ता, प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की अवधि बढाने, राजस्थान वेटेनरी नर्सिंग कौसिंल की स्थापना करने की मांगो पर आश्वासन देते हुए सकारात्मक व शीघ्र कार्रवाई करने की बात कही।
अब पशुधन सहायक नहीं पशुधन प्रसार अधिकारी होंगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पशुचिकित्सा कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। संघ की मांग पर सीएम ने पदनाम परिवर्तन पर सहमति जताई है। अब शीघ्र ही पशुधन सहायक, पशुधन प्रसार अधिकारी के नाम से जाने जाएंगे। वहीं पशु चिकित्सा सहायक अब बने वरिष्ठ पशुधन प्रसार अधिकारी, सहायक सूचना अधिकारी का नाम सहायक सूचना अधिकारी, तृतीय पदोन्नति का पद पशुधन सूचना अधिकारी हो गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज स्वामी शामिल हुए बैठक में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएम से कई मांगो पर सहमति बनी व आज से काम पर लौटे कर्मचारी।