May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में आज हिन्दू नववर्ष उत्साह व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सूर्योदय के साथ मंदिरों में घोष वादन से नववर्ष का आगाज हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक के घोष दल ने नागरिकों को नींद से जगाया और शानदार घोष वादन किया। घोष की ध्वनि सुन कर नागरिकों की भीड़ मंदिरों के बाहर हो गई और सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई। आड़सर बास मंदिर से घोष का प्रारंभ किया व गणेश मंदिर बिग्गा बास, कालूबास झंवरों के मंदिर के बाद मोमासर बास के हनुमानजी मंदिर में पूर्ण हुआ। पुजारी बजरंग शर्मा, पुजारी अशोक आसोपा, पुजारी डूंगरराम प्रजापति ने घोष दल का स्वागत करते हुए तिलक लगाया और बड़ी संख्या में महिलाओं ने दल पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान घोष की रचना में युवक केशव पुरी का विशेष सहयोग रहा व घोष दल में बालक ईश्वर राम, आदित्य, अक्षय, पौरंगदे, नमसिलकदे, विकास, क्युंगदे, संदीप, इन्द्रराज, पवन, कीतागपे शामिल रहें। दल के साथ संघ चालक आशाराम पारीक, जिला ग्रामीण कार्य प्रमुख गौरीशंकर तावणियां, नगर कार्यवाह मूलचंद पालीवाल, पार्षद रजत आसोपा, सहनगर कार्यवाह महावीर प्रजापत, सुरेद्र चूरा साथ रहें। सेवाधाम छात्रावास के सभी बालकों ने हाथ में तिलक व प्रसाद लेकर घुमचक्कर से मुख्य बाजार तक रैली निकाली। इस दौरान समिति के जिलाध्यक्ष इंद्रचंद तापड़िया, विनोद वर्मा, श्रीकिशन तापड़िया, विनाद वर्मा, पवन गोयतान, लालसिंह, भूषण कर्वा, लक्ष्मीनारायण भादू बालकों के साथ रहें। बालकों ने मार्ग में मिलने वाले सभी नागरिकों को रोक रोक कर तिलक लगाया व प्रसाद देते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। मुख्य बाजार व गोपालदास चौक में आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य शक्तिसिंह की अगुवाई में विद्यालय स्टॉफ व विद्यार्थियों ने राहगिरों का स्वागत किया व यहां भारत माता के जयकारों के साथ जय श्रीराम के नारे भी लगाए। सिंधी कॉलोनी में चेटीचंट व नववर्ष के अवसर पर धूमधाम से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में सिंधी समाज के बुजुर्ग नागरिकों सहित युवा, बच्चे, महिलाएं, युवतियां शामिल हुई। आपणों गांव सेवा समितिअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने घुमचक्कर सर्किल को भगवा पताकाओं से सजाया वहीं अमीर पट्टी की भव्य सजावट की गई है। मुख्य बाजार के चौक को भी भगवामय कर दिया गया है। गांव बिग्गाबास रामसरा में रंगोली सजाई गई व नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए ग्रामीणों ने भारत माता के जयकारे लगाएं। गांव गुसाईसर बड़ा में युवाओं ने धूमधाम से नववर्ष का स्वागत किया। गांव में परशुराम चौक पर भगवा पताकाओं से सजावट की गई व भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर सुंदर कांड का पाठ व भजन संध्या का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्सव में भाग लिया। घरों में खीर पूड़ी व दाल चूरमा का प्रसाद बना कर भोग लगाया गया है और नवरात्रा के पहले दिन घरों में घटस्थापना भी की गई। गांव तोलियासर में सरस्वती विद्या मंदिर में बालिकाओं ने रंगोली सजाई व नववर्ष पूजन किया। पूरे अंचल से विशेष फोटो देखें व शानदार घोष वादन देखें वीडियो लिंक में। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के संवाददाता ने अलसुबह से सभी स्थानों पर पहुंच कर पाठकों के लिए ये विशेष वीडियो व फोटो जुटाएं है। आप सभी घर बैठे जुड़ेे अपने क्षेत्र के हर सांस्कृतिक आयोजन से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

https://fb.watch/c7HYWKd2at/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गाबास रामसरा के चौक पर सजाई विशाल रंगोली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर में सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में बालिकाओं ने सजाई रंगोली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईंसर बड़ा में परशुराम चौक पर देर रात तक नववर्ष का स्वागत किया ग्रामीणों ने सुंदर कांड का पाठ व भजन कीर्तन करके।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गागास रामसरा में ग्रामीणों ने एक दूसरे को दी बधाईयां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा धाम के बालकों ने घुमचक्कर से मुख्य बाजार तक रैली निकाल कर राहगीरों के निकाला तिलक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घुमचक्कर सर्किल पर लगाई गई पताकाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आदर्श विद्या मंदिर स्टॉफ व विद्यार्थियों ने मुख्य बाजार में नागरिकों को शुभकामनाएं दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में विद्यार्थियों ने रोक रोक लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी कॉलोनी में निकाली गई प्रभात फेरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा बास में प्रेम सत्संग मंडली ने निकाली प्रभात फेरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठाकुरजी मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया सुमधुर कीर्तन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोपालदास चौक पर नववर्ष की बधाई देते विद्या मंदिर के बालक व स्टॉफ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अमीर पट्टी को भगवा पताकाओं से सजाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठाकुरजी मंदिर आड़सर बास की भव्य सजावट की गई।