






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2022। तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य महाश्रमण जी के षष्ठिपूर्ति समारोह युगप्रधान अलंकरण समारोह निकटवर्ती सरदारशहर के एसबीडी कॉलेज में 10 मई को आयोजित होगा। इस समारोह में भाग लेने श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरदारशहर जाएंगे और इन सभी श्रद्धालुओं के लिए मालू भवन तेरापंथ सेवा केंद्र के पास से बसें रवाना होगी। कस्बे के गुरुभक्तों गुलाबचंद चोपड़ा, सोहनलाल सिंघी, विमल डागा द्वारा बसों की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी। आचार्य दर्शन व विशाल आयोजन के साक्षी बनने के लिए सरदारशहर जाने वाले श्रद्धालु पवन सेठिया से सम्पर्क कर 9413074724 नम्बरों पर अपना पंजीयन करवा सकते है।



