






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2022। विश्वकर्मा भवन में छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आगामी कार्यक्रमों व आशावान विस्तारक बैठक संपन्न हुई। नगरमंत्री प्रवीण गुसाई व राज सारस्वत ने बताया की बैठक में विभाग संगठन मंत्री पूनम शेखावत, विभाग संयोजक रविंद्र सिंह और जिला संयोजक राधेश्याम धायल ने संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने जानकारी दी कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर विद्यार्थी परिषद पूरे देश भर में विस्तारक चुन रहीं है जिसमें नगर इकाई के कार्यकर्ताओं को भाग लेने की अपील की करते हुए आगामी कार्यक्रमों की योजना पर चर्चा की। बैठक में परिषद के पूर्व पदाधिकारी महेन्द्र राजपूत, ओम सिंह, सुनील तावणीया, किशन पूरी सहित विजय सिंह राजपुरोहित, अजित सिंह, मुकेश स्वामी, सुनील सारस्वत, अनिल सोनी, राघव लखोटीया, राष्ट्रप्रताप, गजेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, शुभकरन सिंह सहित अनेक सक्रिय सदस्य उपस्थित रहें।

प्रधान कोटे से निर्माणाधीन दीवार का निरीक्षण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जेतासर में प्रधान कोटे से मेघवाल समाज की श्मशान भूमि की चार दीवार व मुख्य द्वार का निर्माण करवाया जा रहा है। इस दीवार का कार्य प्रगति पर है और आज प्रधान पति केसराराम गोदारा ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। इस दौरान सरंपच प्रतिनिधि सहीराम नायक गोदारा के साथ रहें व कार्य की गुणवत्ता की जानकारी दी।





