May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-07-08 at 9.11.01 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2023। राज्य सरकार की ओर से बड़ी ब्रेकिंग हर गांव व शहर से जुड़ी हुई आई है। 10 जुलाई सोमवार से आयोजन होने वाले ग्रामीण व शहरी ओलंपिक स्थगित कर दिए गए है। अब ये आयोजन 10 जुलाई से नहीं होगा व सरकार ने अगली तिथि शीघ्र जारी करने की बात कही है। खेल सचिव नरेश ठकराल ने जानकारी देते हुए बताया कि ये आयोजन अब 5 अगस्त को होगा। बता देवें ये खेल आयोजन दूसरी बार स्थगित हुए है तथा गांवो व शहरों में लोग इसका उत्साह से इंतजार करते हुए खेल की तैयारियों में जुटे है। इस निर्णय से खिलाड़ियों में निराशा है।