May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जून 2029। उपखंड क्षेत्र में जोरदार आंधी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। अचानक आई आंधी ने क्षेत्र में गहरी शाम सी हो गयी और बाजार में एक बार अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों ने दुकानों के आधे शटर नीचे कर मिट्टी को दुकान में आने से रोका। टेक्सी और वाहनों की लाइट भी जलानी पड़ी। गांवो में भी धूलभरी तेज आंधी ने ग्रामीणों को परेशान किया। घरों में गृहणियों के काम बहुत फेल गया और अब वे साफ सफाई में जुटी है। बता दे राज्य में मानसून ने प्रवेश कर लिया है और मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान में भी जल्द ही बरसात होने की सूचनाएं दी थी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा में आसमान में उठी रेत का गुबार कुछ ऐसे नजर आया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर में आंधी आई तो दुकानदारों ने शटर आधे डाउन किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेत में निनान करते हुए किसान रेत में नहा लिए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा बास में आंधी का गुबार यू उठा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रताप बस्ती में धूल आती हुई ऐसे नजर आयी है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेज आंधी ने मौसम गहरी शाम सा कर दिया।