May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2022। किसी भी आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस जीवन रक्षक वाहिनी बन कर लोगों की जान बचाती है। लेकिन गत रविवार को नेशनल हाइवे पर यही जीवन रक्षक वाहिनी एक व्यक्ति की जान की दुश्मन बन गई। रविवार सुबह करीब 6 बजे नेशनल हाइवे पर गांव जोधासर से 2 किमी श्रीडूंगरगढ़ की ओर एक एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी। सेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि गांव जोधासर निवासी आसूसिंह सड़क किनारे जा रहा था तभी एम्बुलेंस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर में आसूसिंह को गम्भीर चोट आई व उसका बीकानेर पीबीएम में उपचार चल रहा है। इस सबन्ध में आसूसिंह के बेटे जीतू सिंह ने एम्बुलेंस चालक रतनगढ़ निवासी पवन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।