






- श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बायो फ्यूल के नाम पर नकली डीजल बेच रहे पम्प के टैंक गत 17 मार्च 2021 को सील किया गया था। सील करने के दौरान लिए गए सैम्पल जांच के लिए लैब भेजे गए तो ये सैम्पल जांच में रिजेक्ट हुए और इस पम्प पर बिक रहा तेल बायोडीजल नही पाए गया। बाद में 2 मार्च 2022 को पूरा पम्प ही सील कर दिया गया ओर पम्प सील करने के दौरान पहले से सील किये टैंक में से डीजल चोरी किया हुुुआ पाया गया। टैंक के मुख्य ढक्कनों से छेड़छाड़ की हुई मिली और उन टैंकों में से सीज किया हुुआ 13651 लीटर नकली डीजल को चुरा लिया गया था। इस सम्बबन्ध में अब 16 जुलाई को पम्प मालिक रामदेव मुंडेल के खिलाफ चोरी का मुकदमा डीएसओ भागुराम जाट ने दर्ज करवाया है। सेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि मामले की जांच एएसआई शिव कुमार को सौंपी गई है।




