May 20, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रैल 2024। किसान जब तक फसल को मंडी में देकर उसकी रकम ना ले-ले तब तक उसकी मेहनत पर पानी फिर जाने का प्रकृति प्रदत भय बना ही रहता है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार आज सुबह ही पूरे अंचल में बादल छा गए। श्रीडूंगरगढ़ सहित गांवो में बादलों की गरजना के साथ हल्की बरसात हुई है। क्षेत्र के गांव तोलियासर की रोही में इसी गांव के निवासी भींवसिंह पुत्र रूपसिंह के खेत में गर्जना के साथ चने की फसल निकाल एकत्र कर बनाई हुई ढेरी पर बिजली गिर गई। बिजली से चने की ढेरी जलकर खाख हो गई है। सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह ने प्रशासन को सूचना दी है। गिरधारीसिंह ने बताया कि गनीमत रही कि बरसात हो रही थी और आग आगे नहीं फैल पाई जिससे आस-पास की गई अन्य ढेरियां बच गई। किसान ने बताया कि इस ढेरी में अनुमानत: 15 क्विंटल चने का नुकसान हो गया है। किसान परिवार ने बिजली गिरते व आग लगते देखी और इस आग के साथ ही अपनी मेहनत को राख होते देख मायूस भी हुआ है।