May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रेल 2025। बुधवार शाम को क्षेत्र में तेज आंधी के साथ बादल आये और तापमान में कमी हुई। लेकिन आंधी के कारण फसलों की कटाई में लगे किसानों को खासी दिक्कते हुई व कई खेतो में गेंहू की कटी हुई फसल उड़ गई। वही आंधी के दौरान क्षेत्र के गांव रिड़ी में तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी। खेत मे खेजड़ी पर बिजली गिरने से तेज धमाका हुआ व खेजड़ी के कई टुकड़े हो गए। वही पास में ही काम कर रहे किसान बाल बाल बचे ओर बड़ा हादसा टल गया। वैज्ञानिक भी इस मौसम को बिजली गिरने वाला मौसम बताते हुए खराब मौसम में खुले मैदान में फंसने पर किसी पेड़ के नीचे जाने के बजाय खुले में जमीन पर लेटने की सलाह देते है। बुधवार को भी रिड़ी के ये किसान अगर खेजड़ी के पास होते तो बड़ा हादसा होने की संभावना थी। रीड़ी के उतरादी रोही में स्थित जगदीश कूकना के खेत में खेजड़ी पर बिजली गिरने के दौरान वहां किसान बुधराम जाखड़, दाननाथ कूकना, रामस्वरूप कूकना, महेन्द्र जाखड़, बाबूलाल, कोजाराम हरडू आदि मौजूद थे। वहीं क्षेत्र में कई गांवों में हल्की बारिश एवं तेज आंधी के समाचार है, बारिश व आंधी से खेतों में किसानों को नुकसान हुआ है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिजली गिरने से खेजड़ी के हुए कई टुकड़े, मौके पर मौजूद किसान बाल बाल बचे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांवों में तेज आंधी से हुआ खेतों में नुकसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैतासर में आंधी से उड़ कर बिखरी गेंहू की फसल।