May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के लोकदेवता वीर बिग्गाजी के शीश देवली धाम रीड़ी एवं धड़ देवली धाम बिग्गा में दो दिवसीय चैत्र मेला बुधवार से शुरू हुआ। बुधवार शाम तक दोनो ही मंदिरों में श्रृद्धालु पहुंचने शुरू हो गए है एवं दोनो ही जगहों पर बुधवार रात को जागरण एवं गुरूवार सुबह बाबा के दर्शनों के साथ मेला समाप्त होगा। मेलों में दूर दूर से बिग्गाजी के प्रति आस्था रखने वाले श्रृद्धालु पहुंच रहे है। वहीं बिग्गा में बने नव मंदिर की भव्यता देखने भी बड़ी संख्या में श्रृद्धालु पहुंचे है। यहां मंदिर परिसर में अस्थाई दुकानें भी सजी है एवं भोजनशाला, धर्मशाला का संचालन भी किया जा रहा है। निशुल्क भंडारा भी जारी है।