






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अक्टूबर 2023। सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस आज क्षेत्र की विभिन्न सरकारी स्कूलों में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मनाया गया। राजकीय बालिका सिनीयर सैंकडरी स्कूल श्रीडूंगरगढ़ सहित राजकीय विद्यालय उदासर, धनेरू, आड़सर, कोटासर, लालासर, गंगाजल राम मोहता बा.उ.प्रा.वि.श्रीडूंगरगढ, बिझांसर, लखासर, रीड़ी, झंझेऊ, समंदरसर, गुसाईसर बड़ा, भोजास, डागा बॉयज स्कूल श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी स्कूलों में बच्चों ने राष्टीय एकता की शपथ ली। इन विद्यालयों में स्टाफ ने पटेल के बारे में विभिन्न जानकारियां बच्चों को दी। राउमावि कल्याणसर पुराना व सोनियासर गोदारण में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। दौड़ में उत्साह के साथ बच्चों ने भाग लिया और सैंकड़ो विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी ली। प्रधानाचार्य लेखराम ने सरदार पटेल क जीवन व संघर्ष के बारे में बताते हुए भारत के एकीकरण में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से विद्यार्थियों को जानकारी दी। इस दौरान रामलाल हरडू, भागीरथ बाना, बनवारी लाल, कविता रणवा, नानूराम मौजूद रहें।

















