August 29, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जुलाई 2026। क्षेत्र के गांव कुनपालसर में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में पशुपालक सीताराम को बीमा राशि दी गई है। ग्रामीण सीताराम ने बताया कि उसने अपनी गाय का मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत बीमा कराया था। दुर्भाग्यवश गाय की असामयिक मृत्यु हो गई, जिससे परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा। योजना के अंतर्गत दावा स्वीकृत होने पर उन्हें 33 हजार रुपए की बीमा सहायता राशि प्राप्त हुई। इस सहायता से उन्हें आर्थिक राहत मिली तथा पशुपालन का कार्य दोबारा सुचारु रूप से संचालित करने में मदद मिली।
पशुपालन विभाग के अधिकारी डॉ. सुनील बोधिया ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत गाय, भैंस एवं ऊंट पर ₹40,000 तथा बकरी एवं भेड़ पर ₹4,000 तक का बीमा सुरक्षा कवच उपलब्ध कराया जाता है। योजना पशुपालकों को असामयिक पशु मृत्यु की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ पशुधन संरक्षण के प्रति जागरूक भी बना रही है। पशुधन निरीक्षक घनश्याम सेन ने बताया कि ग्राम कूनपालसर में आयोजित शिविर के माध्यम से पशुपालकों ने योजना का लाभ उठाया।