May 19, 2026
WhatsApp Image 2022-12-28 at 5.40.25 PM

श्रीडूंगरगढ़़ टाइम्स। कथा में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 दिसम्बर 2022। मोमासर बास के श्री करणी गौशाला प्रांगण में गौसेवार्थ आयोजित भागवत कथा के छठें दिन भगवान श्रीकृष्ण एवं रूक्मणी का विवाह प्रसंग उल्लेखित किया गया। इस दौरान सजीव झांकिया सजाई गई एवं भजनों पर श्रृद्धालू झूम उठे। इस दौरान छप्पन भोग भी चढ़ाया गया व प्रसाद वितरण किया गया। कथावाचक राकेश पारीक ने गोवर्धन प्रसंग का उल्लेख करते हुए अहंकार का नाश हर हालत में होने की बात कही एवं भगवान श्रीकृष्ण का गौमाता के प्रति प्रेम से प्रेरणा लेकर जीवन में गौसेवा को अनिवार्य अंग बनाने का आह्वान किया। कथा का समापन शुक्रवार को होगा। कथा के दौरान कस्बे के सभी मोहल्लों से गौसेवी पहुंच रहे है एवं गौसेवार्थ अपना सहयोग दे रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकृष्ण विवाहोत्सव में भजनों पर झुमें श्रृद्धालू।
श्रीडूंगरगढ़़ टाइम्स। कथा में चढाया गया छप्पन भोग।