






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2021। आस पास की खास खबर में जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक व युवती के एक साथ आत्महत्या करने की बड़ी खबर आई है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर चुन्नी व मफलर बांध कर एक साथ फांसी लगा कर अपनी प्रेम कहानी समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरीसर गांव निवासी 20 वर्षीय धीराराम व 17 वर्षीय युवती सावित्री का शव घर से 15 किलोमीटर दूर एक पेड़ के फंदे पर लटकते हुए मिले। दोनों रात करीब 2 बजे घर से निकले थे इस संबंध में दोनों के परिजनों ने पुलिस थाने में मर्ज दर्ज करवाई है।




