






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 नवम्बर 2025। बजाज मोटरसाईकिलों की मजबूती, जबरदस्त माईलेज एवं न्यूनतम मैंटेंनेंस के कारण क्षेत्रवासियों में खासी लोकप्रिय हो रही है। इस वर्ष बजाज मोटरसाईकिलों के अधिकृत विक्रेता बालाजी मोटर्स द्वारा नवरात्रा-दीपावली सीजन के दौरान महा-आफॅर का आयोजन स्थानीय स्तर पर किया गया। इस ऑफर में बजाज मोटरसाईकिल खरीदने वाले प्रत्येक ग्राहक को लक्की कूपन दिया गया था। इन कूपनों का लक्की ड्रा उत्सव का आयोजन नवम्बर माह के अंतिम शनिवार यानी कल 29 नवम्बर को किया जाएगा। हाइवे पर सेसोमूं स्कूल के सामने स्थित बालाजी मोटर्स के विक्रम स्वामी ने बताया कि बजाज मोटरसाईकिलों के ग्राहक उनके लिए केवल ग्राहक नहीं है बल्कि परिवार के सदस्य की तह है। यही कारण रहा कि इस वर्ष बजाज मोटरसाईकिल परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों को नवरात्रि-दीपावली के दौरान सभी को निश्चित उपहार दिए गए। प्रत्येक मोटरसाईकिल की खरीद पर पांच निश्चित उपहारों के साथ-साथ दो फ्रीज, तीन वाशिंग मशीन एवं 10 जूसर-मिक्सर जितने का मौका भी दिया गया। लक्की ड्रा के दौरान सभी के समक्ष लक्की कूपनों का ड्रा निकाला जाएगा एवं सभी विजेताओं को मौके पर ही पुरस्कार दिए जाएगें। स्वामी ने बताया कि बजाज के सभी कूपन होल्डर ग्राहकों को एवं सभी पुराने ग्राहको को आमंत्रित किया गया है। स्वामी ने सभी बजाज बाइक धारकों से कल लक्की ड्रा उत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है।



