May 20, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 नवंबर 2025। दो माह से गांव सेरूणा में माताजी मंदिर ट्यूबवेल खराब है। जिससे गांव की आधी आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। लोक समता समिति अध्यक्ष भरतसिंह राठौड़ की अगुवाई में ग्रामीणों ने बस स्टैंड के पास ही धरना प्रारंभ कर दिया है। राठौड़ ने बताया कि पेयजल समस्या का समाधान नहीं होने पर शांतिपूर्ण धरने के बाद हाइवे पर बैठ कर मांग दोहराई जाएगी। धरना स्थल पर ग्रामीणों ने पेयजल विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए सुनवाई नहीं होने के आरोप लगाए। धरना स्थल पर रणवीरसिंह, वार्ड पंच मांगीलाल भादू, वार्ड पंच अशोक राणा, वार्ड पंच चिमनाराम मेघवाल, हजारीसिंह, केसरसिंह, रामचद्रं, रिछपाल भादू, भीखू खान, तोलाराम सुथार, सरदाराराम भादू, मेघाराम शर्मा, हीरालाल स्वामी, नानूराम भादू, इमरताराम साईं, तुलछाराम सांई, गिरधारीलाल, खेताराम, किस्तुराराम, गंगाराम भादू, सहीराम, रेवंतराम, रामेश्वर, नानूराम सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए है और पेयजलापूर्ति की मांग कर रहें है।