May 21, 2026
370148042_689041386616008_687116649849482737_n

श्रीडूगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2025। कार्तिक माह के पावन अवसर पर कस्बे के कालूबास स्थित नेहरू पार्क में भव्य भागवत कथा का आयोजन आज प्रारंभ होगा। शारदा सीताराम मोहता परिवार द्वारा आयोजित कथा में व्यासपीठ पर विश्व प्रसिद्ध संत व महामण्डलेश्वर आचार्य स्वामी भास्करानंदजी महाराज विराजित होंगे। स्वामी भास्करानंदजी महाराज के मुख से कथा सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। मोहता परिवार द्वारा आयोजन की भव्य तैयारियां की गई है। पार्क में आलिशान पांडाल सजाया गया है। आज सुबह झंवरो के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में मंगलवेश में महिलाओं व बालिकाओं ने कलश लिया व जुलूस के रूप में कथा स्थल पर पहुंचकर यात्रा पूर्ण की। कथा दोपहर 1.30 बजे प्रारंभ होगी व शाम 5.30 बजे तक जारी रहेगी। मोहता परिवार ने क्षेत्रवासियों से महामंडलेश्वर भास्करानंदजी महाराज के दर्शन व कथा का रसास्वादन करने का आह्वान किया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेहरू पार्क में आज दोपहर 1.30 बजे प्रारंभ होगी भागवत कथा, सजाया व्यास पीठ, विराजित होंगे संत स्वामी भास्करानंदजी महाराज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कथा के लिए भव्य पंडाल सजाया गया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर्षोल्लास के साथ मंदिर से रवाना हुई कलश यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कलश यात्रा में मंगल वेश में शामिल हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य यजमान ने संपन्न करवाया कथा पूजन, व्यासपीठ पर कथा स्थापना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कथा स्थल पर पहुंच कर पूर्ण हुई कलश यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। व्यास पीठ पर विधि विधान से कथा पूजन संपन्न किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।कार्तिक मास के पावन अवसर पर मोहता परिवार ने क्षेत्रवासियों से कथा श्रवण का पुण्य लेने का आह्वान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज सुबह कथा पूजन के साथ झंवरो के मंदिर से निकली कलश यात्रा।