May 21, 2026
00_

सुथार पहुंचे पूनियां को बधाई देने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीनाथ जी मंदिर, पूंछरी का लौठा, जतीपुरा पहुंचकर राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व हरियाणा प्रभारी सतीश पूनियां के जन्मदिन पर भव्य समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार भी शामिल हुए। सुथार के साथ पूर्व जिला अध्यक्ष विजय आचार्य, जिला महामंत्री कुंभाराम सिद्ध, श्यामसुंदर चौधरी (बीकानेर) सहित अनेक नेता उपस्थित रहें और डॉ. पूनिया को शुभकामनाएं दी। सुथार ने समारोह में संबोधित करते हुए पूनियां को बधाई दी व उपस्थित सदस्यों को भाजपा को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ता को मजबूत करने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुथार ने दी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई।

कैबिनेट मंत्री जोराराम आएंगे श्रीडूंगरगढ़, तैयारियां शुरू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार 26 अक्टूबर को प्रजापति शिक्षा सेवा समिति द्वारा श्रीडूंगरगढ़ में विशाल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत व श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। समाज के लोगों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है और समाज के स्वयंसेवी अतिथि, प्रतिभाओं व सहयोगियों की सूचियां तैयार करने के साथ आयोजन संबंधी विभिन्न तैयारी करने में जुटे है। समिति अध्यक्ष गोविन्दप्रसाद बासनीवाल ने समाज के परिवारों से समारोह में भागीदारी निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि समारोह के आयोजन में प्रतिभाओं, सरकारी नौकरी में चयनितों, जनप्रतिनिधियों व अतिथियों के सम्मान के साथ समाज एकत्रीकरण का कार्य किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रजापति समाज के मौजिज लोग जुटे तैयारियों में, समाज में उत्साह का माहौल।