May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव गुंसाईसर बड़ा की बेटी मोनिका स्वामी का चयन स्कूली खेल कुद में नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है और क्षेत्र की यह बेटी प्रदेश की टीम में शामिल होकर आगामी 6 जून से 12 जून तक दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय स्कूली खोखो प्रतियोगिता 19 वर्ष में अपना दम खम दिखाएगी। मोनिका ने स्टेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था एवं राज्य की 20 सदस्य दल में बीकानेर जिले से चार छात्राओं का चयन हुआ है। गांव गुंसाईसर बड़ा की आदर्श स्कूल की कक्षा 11 में पढ़ने वाली मोनिका स्वामी अभी 15 वर्ष की है एवं लगातार अभ्यास के साथ खेलते रहने से क्षेत्रवासियों को खासी उम्मीदें है।