






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 नवंबर 2022। कस्बे के व्यवसायी रामावतार राठी के असामयिक निधन के पश्चात आज आड़सर बास माहेश्वरी सेवा सदन में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। सदन के कार्यकर्ताओं सहित समाज के अनेक नागरिकों ने भावपूर्ण पुष्पाजंलि अर्पित की। सेवा सदन के अध्यक्ष हरिप्रसाद तापड़िया ने राठी को याद करते हुए राठी के निधन को समाज सहित परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। उपस्थिति सभी कार्यकर्ताओं ने राठी को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा व उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें व सभी ने राठी के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए सांत्वना दी।



