May 21, 2026
IMG-20230312-WA0038

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2023। बिग्गाबास स्थित महेश भवन में आज माहेश्वरी समाज की आमसभा बुलाई गई और समाज की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक आज्ञाराम पेड़ीवाल, चुनाव अधिकारी किशन मूंधड़ा, मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राठी के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई। मांगीलाल राठी ने अध्यक्ष पद के लिए श्रीभगवान चांडक के नाम का प्रस्ताव रखा गया और रामेश्वर बाहेती ने अनुमोदन किया। सदन ने सर्वसम्मति से चांडक को अध्यक्ष नियुक्त किया। चांडक का लगातार ये दूसरा कार्यकाल होगा और उन्होंने समाज हित में कार्य करते हुए समाज की प्रगति के लिए पूरी निष्ठा से सेवाएं देने की बात कही। मंत्री पद के लिए नारायण कल्लानी के नाम का प्रस्ताव संजय करनानी ने दिया व अनुमोदन रामचंद राठी ने किया। कल्लानी को भी सर्वसम्मति से चुन लिया गया। सदस्यों ने माला पहना कर नवनिर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री का सम्मान करते हुए बधाई दी। सदन ने कार्यकारिणी के सभी पदों पर नियुक्ति कर कार्यकारिणी गठन करने की जिम्मेदारी अध्यक्ष को सौंपी। इस दौरान गोपाल मूंधड़ा, शंकर पेड़ीवाल, ओम प्रकाश मूंधड़ा, कैलाश पेडीवाल, सुरेश मूंधड़ा, सूशील डागा, भैरूदान मोहता, ललित बिहानी, सोहनलाल सिहानी, नन्दकिशोर राठी, पवन राठी, ललित बाहेती, ललित झालरिया सहित माहेश्वरी समाज के अनेक नागरिक उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी समाज के मौजिज नागरिक उपस्थित रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पुनः श्रीभगवान चांडक को सौंपी गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंत्री पद पर नारायण कल्लानी को नियुक्त किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई।