May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अक्टूबर 2023। महिषासुर मर्दिनी की नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति मंच पर हुई तो दुष्टों के संहार के माँ के रोद्र रूप का मंचन देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए। ये शानदार प्रस्तुति दधिमथी माता मंदिर में शुक्रवार रात आयोजित गरबा व डांडिया महोत्सव में संस्कार इनोवेटिव स्कूल के विद्यार्थियों ने दी। मंच पर नृत्य व संगीत की ताल पर सुदंर नाटिका सहित अनेक प्रस्तुतियों ने भक्तिमय माहौल की रचना की तो अतिथियों सहित दर्शकों ने समारोह की भूरी-भूरी प्रशंसा की। समारोह में विधायक गिरधारीलाल महिया, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, पार्षद विनोदगिरी गुसाईं, गोपाल छापोला, समाजसेवी बृजलाल तावणियां, भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत के प्रतिनिधि रूप में राजेश सारस्वत, मोनिका बिहाणी, किशन पारीक, सूरज आसोपा, रंणजीत पारिक अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया और विजेता संस्कार इनोवेटिव स्कूल रही। उपविजेता दधिमथी माता मंदिर की कन्या मंडल टीम रही वहीं तीसरा स्थान सोमदत्त सैन की डांस एकेडमी टीम ने प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका वयोवृद्ध शिक्षाविद् रूपचंद सोनी, ब्राइट फ्यूचर स्कूल की प्रधानाचार्य पार्वती शर्मा व प्रीति विजय गांधी ने निभाई। विजेताओं को ट्राफी के साथ नगद पुरस्कार दिए गए। आयोजक मंडल के सदस्यों ने पुजारी सीताराम दाधीच के निर्देशन में योगेश दाधीच, पंकज नाई, रमेश राजपुरोहित, सोम शर्मा, रजत आसोपा, हरीप्रसाद, लखन मारू ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।
ये छात्र-छात्रा कलाकार रहें विजेता टीम में शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिषासुर नाटिका में शामिल विद्यार्थी कलाकारों ने आयोजन में शोर्य का माहौल पैदा कर दिया और जय माता की के जयकारों से पांडाल गूंज उठा। इस विजेता प्रस्तुति टीम में कलाकार देवेन्द्र नाई, गौरव बोहरा, कृष्ण गोपाल, राधव पारीक, जतिन मारू, रोशनी नाई, आरती पारीक, अर्पिता पारीक, लक्ष्मी सारस्वत, दीपिका पारीक, निकिता सारस्वत, पूजा नाई, महक मोहता, मुस्कान मालू, मेघना सारस्वत, तमन्ना व्यास, प्रियांशी स्वामी, खुशी शर्मा, पूर्णिमा गहलोत, चेतना बरड़ीया, हर्षिता धामेजा, प्रतिक्षा पांडिया, स्नेहा सोनी, भावना सोनी, मनस्वी प्रजापत, कोमल प्रजापत, लक्ष्मी राजपुरोहित, स्नेहा छींपा तथा खुशी भटर शामिल हुई। टीम ने दुर्गुणों व दुष्टता के विनाश के साथ नारी शक्ति की स्थापना का संदेश दिया। स्कूल संचालक मनोज गुसाई सहित स्टाफ भी टीम के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहा। जोश व उत्साह का संचार करने वाली इस प्रस्तुति को निर्णायकों ने खूब सराहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवरात्र में भरा जोश व उत्साह, प्रथम स्थान पर रही संस्कार इनोवेटिव स्कूल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका का हुआ सुंदर मंचन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दूसरे स्थान पर रही दधिमती माता मंदिर की कन्या मंडल टीम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आदर्श विद्या मंदिर की टीम ने दी सुदंर प्रस्तुति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जजों ने की प्रस्तुतियों की सराहना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी संभागियों को किया पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजक मंडल के सदस्यों ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तीसरे स्थान पर रही एसडीसी एकेडमी टीम।