






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2021। क्षेत्रिय विधायक गिरधारीलाल महिया ने मंगलवार को कस्बे के गौरव पथ पर स्थित विधायक लोकसेवा केन्द्र में जनसुनवाई आयोजित की। जनसुनवाई में विधायक कार्यालय में मौजुद रहे एवं इस दौरान विभिन्न गांवों सहित कस्बे से बडी संख्या में आम जन अपनी फरियाद लेकर पहुंचें। ग्रामीणों ने अपनी पेयजल, बिजली, सड़कें, स्कूल क्रमोन्नति आदि मांगों के लिए विधायक को पत्र दिए। इस दौरान महिया ने पेयजल व बिजली से संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु दोनो विभागों के अधिकारियों को फोन कर त्वरीत समाधान के निर्देश दिए। सरकार के लेवल की मांगों को पुरजोर आवाज में सरकार तक पहुंचाने एवं ग्रामीणों के हितों की मांगों को जयपुर से पुरा करवाने का आश्वासन भी महिया ने जनसुनवाई में आने वाले ग्रामीणों को दिया।




